7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन 7 Best Himachali Food

 7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन

 

दोस्तो अगर कोई भी भारत घूमने आता है तो वह हिमाचल घूमना नहीं भूलता | हिमाचल देवों की भूमि होने के साथ साथ-साथ  अपने अलग स्वाद के लिए भी प्रसिद्ध है | आज मैं 7 हिमाचली पकवानों के बारे मे बताऊँगी जो आपको हिमाचल मे जाकर जरूर खाने चाहिए |

1.         आलू टिक्की :-   पहाड़ी आलू से बनी टिक्की कुरकुरी होने के साथ –साथ अंदर से मुलायम होती है और जब इसे पुदीने और अमचूर और गुड़ की चटनी के साथ परोसा जाता है तो स्वाद के क्या कहने | भारत में आप को और भी जगह यह मिल सकती है पर अगर हिमाचल में किसी हिमाचली दुकान पे अगर आप ने इस का स्वाद चख लिया तो भूल नहीं पाओगे |

2.         कड़ी पकोड़े :-  इस पकवान के बारे में भी ,आप लोग जानते ही हैं पर जब ठंडी के मौसम में गर्म-गर्म कड़ी के साथ ताजा तले हुए पकोड़े मिल जाएँ तो बात ही कुछ और है |

3.         छोले समोसे या चावल छोले :- सफ़ेद छोलों के साथ चटपटे समोसे या चावल में छोले व समोसे अलग ही स्वाद का अनुभव करवाते हैं | यह पकवान आप को हिमाचल की अधिकतर जगहों में मिल जाएगा |

4.         सिड्डू :- यह एक हिमाचली पकवान है जो आप को हिमाचल में ही मिलेगा यह मसाले,चटनी या आलू और दालों के पेस्ट से भरी हुई रोटी है , जो लगभग मोमो की तरह ही पानी की भाफ से बनाई जाती है |

5.         बबरू :- यह पकवान गेहूँ के आटे से बनता है | पहले दिन एक कटोरी गेहूँ का आटा गूँधकर उस में दहीं का एक चम्मच डालकर उसे रातभर फूलने के लिए रख दिया जाता है | अगली सुबह इस कटोरी के आटे को ज्यादा आटे में डालकर उस आटे को ढक कर रातभर रखा जाता है | अब उस आटे से, हाथों के साथ गोल गोल रोटियाँ बनाकर उन्हें तला जाता है |

6.         एंकली :- यह पकवान चावलों के आटे से बनता है | यह मीठा और नमकीन दोनों स्वादों में बनाया जा सकता है | यह लगभग डोसे की तरह की ही चीज है |

7.         कचालू के पत्तों का साग :- यह पकवान आप को हिमाचल के अधिकतर घरों में मिल जाएगा बस आप को बताना होगा और कोई भी आप के लिए यह साग तैयार कर देगा | यह कचालू के कोमल पत्तों को पानी मे उबालकर उनकी चटनी बनाकर बनाया जाता है |

 

FAQ    

Q1.      हिमाचल में प्रसिद्ध भोजन कब खिलाये जाते हैं ?

Ans: - धाम में |

Q2.      हिमाचली लोग नास्ते में क्या खाना पसंद करते हैं ?

Ans: - मक्के की रोटी और लस्सी ,सिड्डू ,पटंडे, एंकली,बबरू ,रोटी मक्खन के साथ परोंठे आदी |

 



अन्य पढ़ें

 

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

LATEST

7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन 7 Best Himachali Food

  7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन   दोस्तो अगर कोई भी भारत घूमने आता है तो वह हिमाचल घूमना नहीं भूलता | हिमाचल देवों की भूमि...

सबसे ज्यादा पसंद की गई पोस्ट