सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

LATEST

7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन 7 Best Himachali Food

  7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन   दोस्तो अगर कोई भी भारत घूमने आता है तो वह हिमाचल घूमना नहीं भूलता | हिमाचल देवों की भूमि होने के साथ साथ-साथ   अपने अलग स्वाद के लिए भी प्रसिद्ध है | आज मैं 7 हिमाचली पकवानों के बारे मे बताऊँगी जो आपको हिमाचल मे जाकर जरूर खाने चाहिए | 1.          आलू टिक्की :-     पहाड़ी आलू से बनी टिक्की कुरकुरी होने के साथ –साथ अंदर से मुलायम होती है और जब इसे पुदीने और अमचूर और गुड़ की चटनी के साथ परोसा जाता है तो स्वाद के क्या कहने | भारत में आप को और भी जगह यह मिल सकती है पर अगर हिमाचल में किसी हिमाचली दुकान पे अगर आप ने इस का स्वाद चख लिया तो भूल नहीं पाओगे | 2.          कड़ी पकोड़े :-   इस पकवान के बारे में भी , आप लोग जानते ही हैं पर जब ठंडी के मौसम में गर्म-गर्म कड़ी के साथ ताजा तले हुए पकोड़े मिल जाएँ तो बात ही कुछ और है | 3.         छोले समोसे या चावल छोले :- सफ़ेद छोलों के साथ चटपटे समोसे या चावल में छोले व समोसे अलग ही स्वाद का अनुभव करवाते हैं | यह पकवान आप को हिमाचल की अधिकतर जगहों में मिल जाएगा | 4.          सिड्डू :- यह एक

6 Delicious and traditional food of Himachal Pradesh | Best Himachali Recipes | 6 स्वादिष्ट हिमाचली व्यंजन

6 स्वादिष्ट हिमाचली व्यंजन | हिमाचली व्यंजन पहाड़ों का राजा हिमाचल | हिमाचल चारों ओर से जहाँ प्राकृतिक संपदाओं से घिरा पड़ा है ,वहीं यहाँ हिमाचल में जहाँ एक तरफ आपको मुस्कुराते हुए लोग मिलेगें वहीं दूसरी ओर हिमाचल के पकवान भी आप के चेहरे पर एक मुस्कान ला  देंगे |हिमाचल के उन्हीं पकवानों में से आज हम कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बात करेंगे | पकवान इस तरह से हैं ;- 1.     मदरा :- सफेद चने व आलू से बने इस पकवान का नाम मदिरा शब्द से निकला है ,जिस का अर्थ है वह पकवान जिसे खाते ही आप स्वाद के नशे में चूर हुए बिना नहीं रह पाएँगे |यह पकवान खासकर पीतल के बर्तन में बनाया जाता है तथा इस में हर तरह के मसाले प्रयोग में लाए जाते हैं | इसे बर्तन में बहुत देर तक काढ़ा जाता है ,जिस से आपको सही स्वाद प्राप्त होता है | 2.     रैंटा :- इस पकवान को खजूर व सफेद चने से बनाया जाता है |यह स्वाद में खट्टा -मीठा होता है | 3.    राजरूपिए माह :- यह पकवान उड़द (माष) दाल से बनाया जाता है |इस में प्रयोग होने वाले माष कुछ बड़े आकार के होते हैं तथा यह पकवान तरीदार ना होकर ,दाल को उवालकर ,सूखा ही बनाया जाता है |