6 स्वादिष्ट हिमाचली व्यंजन | हिमाचली व्यंजन
पहाड़ों का राजा हिमाचल | हिमाचल चारों ओर से जहाँ प्राकृतिक संपदाओं से घिरा पड़ा है ,वहीं यहाँ हिमाचल में जहाँ एक तरफ आपको मुस्कुराते हुए लोग मिलेगें वहीं दूसरी ओर हिमाचल के पकवान भी आप के चेहरे पर एक मुस्कान ला देंगे |हिमाचल के उन्हीं पकवानों में से आज हम कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बात करेंगे | पकवान इस तरह से हैं ;-
1. मदरा :- सफेद चने व आलू से बने इस पकवान का नाम मदिरा शब्द से निकला है ,जिस का अर्थ है वह पकवान जिसे खाते ही आप स्वाद के नशे में चूर हुए बिना नहीं रह पाएँगे |यह पकवान खासकर पीतल के बर्तन में बनाया जाता है तथा इस में हर तरह के मसाले प्रयोग में लाए जाते हैं | इसे बर्तन में बहुत देर तक काढ़ा जाता है ,जिस से आपको सही स्वाद प्राप्त होता है |
2. रैंटा :- इस पकवान को खजूर व सफेद चने से बनाया जाता है |यह स्वाद में खट्टा -मीठा होता है |
3. राजरूपिए माह :- यह पकवान उड़द (माष) दाल से बनाया जाता है |इस में प्रयोग होने वाले माष कुछ बड़े आकार के होते हैं तथा यह पकवान तरीदार ना होकर ,दाल को उवालकर ,सूखा ही बनाया जाता है |इस पकवान में देसी घी कि अधिकता रहती है |
4. बबरू :- यह हिमाचली कचौड़ी है ,इसे गेहूँ के आटे से बनाया जाता है |एक दिन पहले ,एक कटोरी गेहूँ के आटे को गूँधकर उस में दहीं मिलाकर ,उसे फूलने तथा नरम होने के लिए रख दिया जाता है |जब वह फूलकर नरम व स्पंजी बन जाता है तो उस कटोरी के आटे को ज्यादा आटे में डालकर फिर से यह प्रक्रिया की जाती है |इस फूले हुए आटे से रोटियाँ बनाई जाती हैं जिन्हे भटूरू कहते हैं |
5. खट्टा :- खटास से भरा यह पकवान काले चने से बनाया जाता है | खटास के लिए इमली व अमचूर का प्रयोग किया जाता है |
6. मिट्ठा :- यह पकवान बूँदी तथा चासनी से तैयार होता है तथा इस में सौंफ ,छोटी इलायची,काली मिर्च,नारियल तथा सूखे मेवों का प्रयोग होता है |
- अन्य पढ़ें