7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन 7 Best Himachali Food

 7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन

 

दोस्तो अगर कोई भी भारत घूमने आता है तो वह हिमाचल घूमना नहीं भूलता | हिमाचल देवों की भूमि होने के साथ साथ-साथ  अपने अलग स्वाद के लिए भी प्रसिद्ध है | आज मैं 7 हिमाचली पकवानों के बारे मे बताऊँगी जो आपको हिमाचल मे जाकर जरूर खाने चाहिए |

1.         आलू टिक्की :-   पहाड़ी आलू से बनी टिक्की कुरकुरी होने के साथ –साथ अंदर से मुलायम होती है और जब इसे पुदीने और अमचूर और गुड़ की चटनी के साथ परोसा जाता है तो स्वाद के क्या कहने | भारत में आप को और भी जगह यह मिल सकती है पर अगर हिमाचल में किसी हिमाचली दुकान पे अगर आप ने इस का स्वाद चख लिया तो भूल नहीं पाओगे |

2.         कड़ी पकोड़े :-  इस पकवान के बारे में भी ,आप लोग जानते ही हैं पर जब ठंडी के मौसम में गर्म-गर्म कड़ी के साथ ताजा तले हुए पकोड़े मिल जाएँ तो बात ही कुछ और है |

3.         छोले समोसे या चावल छोले :- सफ़ेद छोलों के साथ चटपटे समोसे या चावल में छोले व समोसे अलग ही स्वाद का अनुभव करवाते हैं | यह पकवान आप को हिमाचल की अधिकतर जगहों में मिल जाएगा |

4.         सिड्डू :- यह एक हिमाचली पकवान है जो आप को हिमाचल में ही मिलेगा यह मसाले,चटनी या आलू और दालों के पेस्ट से भरी हुई रोटी है , जो लगभग मोमो की तरह ही पानी की भाफ से बनाई जाती है |

5.         बबरू :- यह पकवान गेहूँ के आटे से बनता है | पहले दिन एक कटोरी गेहूँ का आटा गूँधकर उस में दहीं का एक चम्मच डालकर उसे रातभर फूलने के लिए रख दिया जाता है | अगली सुबह इस कटोरी के आटे को ज्यादा आटे में डालकर उस आटे को ढक कर रातभर रखा जाता है | अब उस आटे से, हाथों के साथ गोल गोल रोटियाँ बनाकर उन्हें तला जाता है |

6.         एंकली :- यह पकवान चावलों के आटे से बनता है | यह मीठा और नमकीन दोनों स्वादों में बनाया जा सकता है | यह लगभग डोसे की तरह की ही चीज है |

7.         कचालू के पत्तों का साग :- यह पकवान आप को हिमाचल के अधिकतर घरों में मिल जाएगा बस आप को बताना होगा और कोई भी आप के लिए यह साग तैयार कर देगा | यह कचालू के कोमल पत्तों को पानी मे उबालकर उनकी चटनी बनाकर बनाया जाता है |

 

FAQ    

Q1.      हिमाचल में प्रसिद्ध भोजन कब खिलाये जाते हैं ?

Ans: - धाम में |

Q2.      हिमाचली लोग नास्ते में क्या खाना पसंद करते हैं ?

Ans: - मक्के की रोटी और लस्सी ,सिड्डू ,पटंडे, एंकली,बबरू ,रोटी मक्खन के साथ परोंठे आदी |

 



अन्य पढ़ें

 

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

FOUR BEST STREET FOODS | STREET FOOD WHICH YOU MUST TRY ONCE



FOUR BEST STREET FOODS | STREET FOOD WHICH YOU MUST TRY ONCE


VEG ROLLS WITH A CHILLY TOUCH


PIZZAS ARE TAKING PLACE OF EVERY STREET FOOD


CAN'T STOP MY HUNGER


अन्य पढ़ें 

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

Indian Street Foods| Street Foods India|भारतीय खाने 2

 Indian Street Foods| Street Foods India|भारतीय खाने 2 

छोले और पूरी 




चिकन सोसेजिस और लेग्स 

अन्य पढ़ें 

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

सावधान ! शहर में जहरीला धनिया बिक रहा है | धनिया की पहचान कैसे करें|How to Identify Coriander

सावधान ! शहर में जहरीला धनिया बिक रहा है | धनिया की पहचान कैसे करें

 



धनिया को कोरिएन्डर या चाइनीज़ पार्सले भी कहते हैं | यह औषधिय गुणों के साथ भारतीय रसोई में मसाले के रूप में प्रयोग होता है | इस के हरे पत्तों को भोजन में स्वाद व सजावट के तौर पर प्रयोग किया जाता है | धनिया साधारण रूप से दो प्रकार का होता है देशी धनिया और हाईब्रिड धनिया | देशी धनिया की सुगंध तेज होती है और पत्तों का  रंग हल्का हरा होता है जबकी हाईब्रिड धनिया मे कम खुशबू होती है और पत्तों का रंग गहरा हरा होता है |

 

धनिया की पहचान कैसे करें ?

धनिया एक नरम पौधा है |यह पौधा 50 सेंटीमीटर तक लंबा हो सकता है | इसका बानस्पतिक नाम कोरिएन्ड्र्म सेटाइवम है | इसकी पत्तियों का हल्का हरा  रंग,खिले-खिले पत्ते ,अच्छी सुगंध तथा पत्तियों का  आकार गोल होता है | धनिया स्वाद में खट्टा ,हल्का व मीठा होता है |

 

क्या धनिया जड़ी-बूटी है या मसाला है |धनिया का भोजन में उपयोग कैसे करें  

धनिया एक जड़ी-बूटी के साथ साथ मसाले के रूप मे बहुतायत में प्रयोग होता है | जड़ी-बूटी के रूप में इस के प्रयोग जानने के लिए क्लिक करें | मसाले के रूप में धनिया के निम्नलिखित प्रयोग हैं :-

(अ)   धनिया के बीज को सुखाकर ,पीसकर सूखे मसाले की तरह प्रयोग किया जा सकता है |

(ब)    धनिया के बीज सुखाकर ,खड़े मसाले की तरह प्रयोग किए जा सकते हैं |

(स)    हरा धनिया चटनी के रूप में भी खाया जा सकता है |

(द)    हरे धनिये को स्लाद के रूप मे भी प्रयोग कर सकते हैं |

(ए)    हरे धनिये का सूप बनाकर भी पिया जा सकता है |

 

FAQ

Q1.  देसी धनिया और पार्सले मे क्या अंतर है ?

Ans: - देसी धनिया हल्के हरे रंग का होता है और पार्सले गहरे हरे रंग का होता है |

Q2.  हरा धनिया 4-5 दिन तक कैसे स्टोर करें ?

Ans: - हरे धनिये के तनों को काटकर पत्ते अलग कर लें ,उन्हे किसी कागज मे लपेटकर फ्रीज में रख लें | इस से हरा धनिया 4-5 दिनों तक सही रहेगा |

Q3.  नकली धनिया के बीज कैसे पहचाने ?

Ans: - नकली धनिया के बीज स्वाद मे कड़वे होते हैं |

Q4. धनिया कितने दिन में उगता है?

Ans: धनिया बीजने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और नवंबर है|धनिया सामान्य अवस्था मे 50 से 60 दिनों मे उग जाता है और प्रयोग करने के काबिल हो जाता है |

Q5.  4 दिनों में धनिया कैसे उगाएँ ?

Ans: - धनिया के बीजों के पहले पानी मे फूलने के लिए छोड़ दें फिर छानकर किसी सूती  कपड़े मे डालकर किसी एयर टाइट बर्तन में रख दें | इस तरह से धनिया जड़ छोड़ देगा तथा इसे अब मिट्टी में उगा दें |

   




अन्य पढ़ें 
Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

LATEST

7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन 7 Best Himachali Food

  7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन   दोस्तो अगर कोई भी भारत घूमने आता है तो वह हिमाचल घूमना नहीं भूलता | हिमाचल देवों की भूमि...

सबसे ज्यादा पसंद की गई पोस्ट