7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन 7 Best Himachali Food

 7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन

 

दोस्तो अगर कोई भी भारत घूमने आता है तो वह हिमाचल घूमना नहीं भूलता | हिमाचल देवों की भूमि होने के साथ साथ-साथ  अपने अलग स्वाद के लिए भी प्रसिद्ध है | आज मैं 7 हिमाचली पकवानों के बारे मे बताऊँगी जो आपको हिमाचल मे जाकर जरूर खाने चाहिए |

1.         आलू टिक्की :-   पहाड़ी आलू से बनी टिक्की कुरकुरी होने के साथ –साथ अंदर से मुलायम होती है और जब इसे पुदीने और अमचूर और गुड़ की चटनी के साथ परोसा जाता है तो स्वाद के क्या कहने | भारत में आप को और भी जगह यह मिल सकती है पर अगर हिमाचल में किसी हिमाचली दुकान पे अगर आप ने इस का स्वाद चख लिया तो भूल नहीं पाओगे |

2.         कड़ी पकोड़े :-  इस पकवान के बारे में भी ,आप लोग जानते ही हैं पर जब ठंडी के मौसम में गर्म-गर्म कड़ी के साथ ताजा तले हुए पकोड़े मिल जाएँ तो बात ही कुछ और है |

3.         छोले समोसे या चावल छोले :- सफ़ेद छोलों के साथ चटपटे समोसे या चावल में छोले व समोसे अलग ही स्वाद का अनुभव करवाते हैं | यह पकवान आप को हिमाचल की अधिकतर जगहों में मिल जाएगा |

4.         सिड्डू :- यह एक हिमाचली पकवान है जो आप को हिमाचल में ही मिलेगा यह मसाले,चटनी या आलू और दालों के पेस्ट से भरी हुई रोटी है , जो लगभग मोमो की तरह ही पानी की भाफ से बनाई जाती है |

5.         बबरू :- यह पकवान गेहूँ के आटे से बनता है | पहले दिन एक कटोरी गेहूँ का आटा गूँधकर उस में दहीं का एक चम्मच डालकर उसे रातभर फूलने के लिए रख दिया जाता है | अगली सुबह इस कटोरी के आटे को ज्यादा आटे में डालकर उस आटे को ढक कर रातभर रखा जाता है | अब उस आटे से, हाथों के साथ गोल गोल रोटियाँ बनाकर उन्हें तला जाता है |

6.         एंकली :- यह पकवान चावलों के आटे से बनता है | यह मीठा और नमकीन दोनों स्वादों में बनाया जा सकता है | यह लगभग डोसे की तरह की ही चीज है |

7.         कचालू के पत्तों का साग :- यह पकवान आप को हिमाचल के अधिकतर घरों में मिल जाएगा बस आप को बताना होगा और कोई भी आप के लिए यह साग तैयार कर देगा | यह कचालू के कोमल पत्तों को पानी मे उबालकर उनकी चटनी बनाकर बनाया जाता है |

 

FAQ    

Q1.      हिमाचल में प्रसिद्ध भोजन कब खिलाये जाते हैं ?

Ans: - धाम में |

Q2.      हिमाचली लोग नास्ते में क्या खाना पसंद करते हैं ?

Ans: - मक्के की रोटी और लस्सी ,सिड्डू ,पटंडे, एंकली,बबरू ,रोटी मक्खन के साथ परोंठे आदी |

 



अन्य पढ़ें

 

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

FOUR BEST STREET FOODS | STREET FOOD WHICH YOU MUST TRY ONCE



FOUR BEST STREET FOODS | STREET FOOD WHICH YOU MUST TRY ONCE


VEG ROLLS WITH A CHILLY TOUCH


PIZZAS ARE TAKING PLACE OF EVERY STREET FOOD


CAN'T STOP MY HUNGER


अन्य पढ़ें 

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

Indian Street Foods| Street Foods India|भारतीय खाने 2

 Indian Street Foods| Street Foods India|भारतीय खाने 2 

छोले और पूरी 




चिकन सोसेजिस और लेग्स 

अन्य पढ़ें 

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

सावधान ! शहर में जहरीला धनिया बिक रहा है | धनिया की पहचान कैसे करें|How to Identify Coriander

सावधान ! शहर में जहरीला धनिया बिक रहा है | धनिया की पहचान कैसे करें

 



धनिया को कोरिएन्डर या चाइनीज़ पार्सले भी कहते हैं | यह औषधिय गुणों के साथ भारतीय रसोई में मसाले के रूप में प्रयोग होता है | इस के हरे पत्तों को भोजन में स्वाद व सजावट के तौर पर प्रयोग किया जाता है | धनिया साधारण रूप से दो प्रकार का होता है देशी धनिया और हाईब्रिड धनिया | देशी धनिया की सुगंध तेज होती है और पत्तों का  रंग हल्का हरा होता है जबकी हाईब्रिड धनिया मे कम खुशबू होती है और पत्तों का रंग गहरा हरा होता है |

 

धनिया की पहचान कैसे करें ?

धनिया एक नरम पौधा है |यह पौधा 50 सेंटीमीटर तक लंबा हो सकता है | इसका बानस्पतिक नाम कोरिएन्ड्र्म सेटाइवम है | इसकी पत्तियों का हल्का हरा  रंग,खिले-खिले पत्ते ,अच्छी सुगंध तथा पत्तियों का  आकार गोल होता है | धनिया स्वाद में खट्टा ,हल्का व मीठा होता है |

 

क्या धनिया जड़ी-बूटी है या मसाला है |धनिया का भोजन में उपयोग कैसे करें  

धनिया एक जड़ी-बूटी के साथ साथ मसाले के रूप मे बहुतायत में प्रयोग होता है | जड़ी-बूटी के रूप में इस के प्रयोग जानने के लिए क्लिक करें | मसाले के रूप में धनिया के निम्नलिखित प्रयोग हैं :-

(अ)   धनिया के बीज को सुखाकर ,पीसकर सूखे मसाले की तरह प्रयोग किया जा सकता है |

(ब)    धनिया के बीज सुखाकर ,खड़े मसाले की तरह प्रयोग किए जा सकते हैं |

(स)    हरा धनिया चटनी के रूप में भी खाया जा सकता है |

(द)    हरे धनिये को स्लाद के रूप मे भी प्रयोग कर सकते हैं |

(ए)    हरे धनिये का सूप बनाकर भी पिया जा सकता है |

 

FAQ

Q1.  देसी धनिया और पार्सले मे क्या अंतर है ?

Ans: - देसी धनिया हल्के हरे रंग का होता है और पार्सले गहरे हरे रंग का होता है |

Q2.  हरा धनिया 4-5 दिन तक कैसे स्टोर करें ?

Ans: - हरे धनिये के तनों को काटकर पत्ते अलग कर लें ,उन्हे किसी कागज मे लपेटकर फ्रीज में रख लें | इस से हरा धनिया 4-5 दिनों तक सही रहेगा |

Q3.  नकली धनिया के बीज कैसे पहचाने ?

Ans: - नकली धनिया के बीज स्वाद मे कड़वे होते हैं |

Q4. धनिया कितने दिन में उगता है?

Ans: धनिया बीजने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और नवंबर है|धनिया सामान्य अवस्था मे 50 से 60 दिनों मे उग जाता है और प्रयोग करने के काबिल हो जाता है |

Q5.  4 दिनों में धनिया कैसे उगाएँ ?

Ans: - धनिया के बीजों के पहले पानी मे फूलने के लिए छोड़ दें फिर छानकर किसी सूती  कपड़े मे डालकर किसी एयर टाइट बर्तन में रख दें | इस तरह से धनिया जड़ छोड़ देगा तथा इसे अब मिट्टी में उगा दें |

   




अन्य पढ़ें 
Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

Interesting Facts About Hindustan Unilever Limited | हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बारे में रोचक तथ्य हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड

 



1. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को हिंदुस्तान वनस्पति निर्माण कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था।

2. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को 1933 में लीवर ब्रदर्स के रूप में स्थापित किया गया था और 1956 में इसके घटक सभाओं के विलय के बाद, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का नाम बदलकर हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कर दिया गया। जून 2007 में संगठन का नाम बदलकर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड कर दिया गया।

3. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 1972 में लिप्टन का अधिग्रहण किया।

4. प्रसिद्ध डालडा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का ब्रांड है जो 1937 में बाजार में आया था।

5. कुछ प्रमुख हाउसहोल्ड ब्रांड जैसे लक्स, लाइफबॉय, सर्फ एक्सेल, रिन, व्हील, फेयर एंड लवली, ब्रूकबॉन्ड, ब्रू, नूर, किसा, क्वालिटी वॉल्स आदि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के पोर्टफोलियो में शामिल हैं।


Please Share :-


Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

 

Five Interesting Facts about Nestle | Nestle |नेस्ले के बारे में पांच रोचक तथ्य |नेस्ले

नेस्ले के बारे में पांच रोचक तथ्य |नेस्ले



1. नेस्ले एंग्लो स्विस कंडेंस्ड मिल्क कंपनी है जिसका गठन 1905 में "एंग्लो-स्विस मिल्क कंपनी" और "फेरिन लैक्टी हेनरी नेस्ले" कंपनियों के विलय से हुआ था। मुख्यालय वेवे, वॉड स्विट्जरलैंड में। 

2. 3 जून 2015 को नेस्ले के मैगी ब्रांड को 17 गुना अधिक सीसा सामग्री की उपस्थिति के कारण भारत में देशव्यापी प्रतिबंध लगा दिया गया। 

3. नेस्ले के पास लोरियल की लगभग 23.29% हिस्सेदारी है। 

4. नेस्ले के पास दुनिया भर में लगभग 2000 से अधिक खाद्य ब्रांड हैं। 

5. वर्ष 1867 में एंग्लो-स्विस कंडेंस्ड मिल्क कंपनी द्वारा बेचा गया पहला उत्पाद हेनरी नेस्ले का शिशु अनाज था।


अन्य पढ़ें 

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

The Two Most Bizarre Foods Around The World | Bizarre foods

दुनिया भर के दो सबसे विचित्र खाद्य पदार्थ/विचित्र खाद्य पदार्थ। 

ड्यूरियन फल

क.ड्यूरियन फल मजबूत क्रम और कांटे से ढके छिलका वाला फल है। 

ख.यह फल 1 से 3 किलो तक बढ़ सकता है 

ग.ड्यूरियन फल हरे से भूरे रंग के हो सकते हैं 

घ.ड्यूरियन फल का गूदा हल्के पीले से लाल रंग का हो सकता है 

 ड़.डूरियन फल इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड में खाया जाता है 

च.डूरियन फल में सड़े हुए प्याज की तरह महक आती है छ. डूरियन फल का स्वाद सभी फलों में सबसे मीठा होता है।


गंध इतनी सड़ा हुआ और स्वाद इतना मीठा।


बदबूदार टोफू 


क.यह किण्वित टोफू का चीनी रूप है 

ख.इस से सड़े हुए कचरे या बदबूदार पैरों की तरह बदबू आती है। 

ग.यह ताजा टोफू को नमकीन पानी में मिलाकर तैयार किया जाता है (नमकीन किण्वित दूध सब्जियों और मांस से तैयार किया जाता है, जिसे कई महीनों तक किण्वन के लिए रखा जाता है) 

घ. यह रेस्टोरेंट में नहीं बिकता बल्कि स्ट्रीट मार्केट में मिल जाता है


Please Share :-


Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter


सब कुछ जो आपको कोलोकेशिया के पत्तों के बारे में जानना चाहिए | अरबी के पत्ते की सब्जी

सब कुछ जो आपको कोलोकेशिया के पत्तों के बारे में जानना चाहिए | अरबी के पत्ते की सब्जी 



अरबी के पत्ते हरे रंग के, दिल के आकार के होते हैं। ये पत्तियां 60 सेंटीमीटर तक लंबी हो सकती हैं। कोलोकेशिया के पत्ते/अरबी के पत्ते में उच्च मात्रा में विटामिन और फाइबर होते हैं। अरबी के पत्ते नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कैल्शियम ऑक्सालेट नामक पदार्थ इन पत्तियों में मौजूद होता है, जिससे खुजली हो सकती है, इसलिए पत्तियों को तोड़ने से पहले सरसों का तेल लगाएं। . 


कोलोकेशिया के पत्तों / अरबी के पत्तों के विभिन्न व्यंजन 


1. पत्रोड़े


(क) बेसन लेकर उसमें मसाले और नमक मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
(ख) पेस्ट को कोलोकेशिया के पत्तों / अरबी के पत्ते के विपरीत दिशा में लगाएं। 
(ग) पत्तों को बेलनाकार आकार में मोड़ें। 
(घ) धीमी आंच पर धीरे-धीरे भूनें।
(ड़) बेलनाकार आकृतियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और आनंद लें।




2. अरबी के पत्ते का रायता

(क) अरबी के पत्ते उबाल लें।
(ख) उबले हुए पत्तों को मैश कर लें।
(ग) इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
(घ) प्याज और टमाटर के टुकड़े डालें। 
(ड़) कम मात्रा में नींबू के रस डालकर स्वाद लें

3. अरबी के पत्ते का साग

(क) अरबी के पत्ते उबाल लें।
(ख) उबले हुए पत्तों को मैश करें।
(ग) इसमें नमक और मसाले डालें।
(घ) नींबू का रस डालें और आनंद लें।




अन्य पढ़ें 
Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter



What Are White Truffles ? | Everything You Need To Know About White Truffles |व्हाइट ट्रफल्स के बारे में आपको जो कुछ पता होना चाहिए

सफेद ट्रफल्स क्या हैं? | व्हाइट ट्रफल्स के बारे में आपको जो कुछ पता होना चाहिए



सफेद ट्रफल्स :- यह एक प्रकार का फंगस/मशरूम है। जिसे "रसोई का हीरा" भी कहा जाता है। इसका स्वाद और सुगंध किसी भी व्यंजन को एक उत्तम अनुभव में बदल सकता है।


व्हाइट ट्रफल्स के बारे में आपको जो कुछ पता होना चाहिए: -


1. सफेद ट्रफल्स में तीखी सुगंध होती है और गहरा मिट्टी का स्वाद होता है।

2. असली ट्रफल की पहचान करना एक चुनौती है और आजकल यह खोजी कुत्ते और ट्रफल पिग्स द्वारा किया जाता है।

3. रियल ट्रफल्स की शेल्फ लाइफ कम होती है और ये बहुत महंगे होते हैं।

4. असली ट्रफल्स का शिकार करना एक श्रमसाध्य प्रक्रिया है।

5. अक्टूबर व्हाइट ट्रफल सीजन की शुरुआत का प्रतीक है।

6. सफेद ट्रफल में एक अनूठी सुगंध होती है, गिरती हुई बारिश, केंचुए, जुताई की गई मिट्टी और तीखी गंध का संयोजन।

7. ट्रफल केवल ओक, हेज़ल, चिनार, बीच और पाइन सहित कुछ प्रकार के पेड़ों की जड़ों के पास उगते हैं।


अन्य पढ़ें 
Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter



LATEST

7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन 7 Best Himachali Food

  7 सबसे अच्छे हिमाचली पकवान | हिमाचली भोजन   दोस्तो अगर कोई भी भारत घूमने आता है तो वह हिमाचल घूमना नहीं भूलता | हिमाचल देवों की भूमि...

सबसे ज्यादा पसंद की गई पोस्ट